Explore

Search

August 31, 2026 11:53 am

Our Social Media:

बीज उत्सव में बिहान महिला सदस्यों ने 1 ही दिन में बनाया 59 हजार सीड बॉल

सीड बॉल निर्माण में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने की सहभागिता

सारंगढ़-बिलाईगढ़।जिले के विभिन्न स्थानों में बिहान के महिला सदस्यों की टोली ने वृहद बीज उत्सव कार्यक्रम में सीड बाल तैयार किया। इसी सिलसिले में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ग्राम गोड़म पहुंचीं और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे सीड बॉल निर्माण कार्य का अवलोकन की और सहभागी बनी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।

ग्राम गोड़म में महिला समूहों द्वारा 30 हजार से अधिक सीड बॉल तैयार किए गए। इन सीड बॉल में विभिन्न फलदार पौधों एवं अन्य उपयोगी वृक्षों के बीज शामिल किए गए हैं, जिन्हें वर्षा ऋतु में उपयुक्त स्थानों पर रोपित किया जाएगा।

इसी प्रकार बिलाईगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत पवनी अंतर्गत संकुल संगठन की महिलाओं ने भी 15 हजार से अधिक सीड बॉल तैयार किए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी से एक ही दिन में कुल 59 हजार से अधिक सीड बॉल तैयार किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि बीज उत्सव केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस जनभागीदारी अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक सीड बॉल तैयार करने और उन्हें वर्षा ऋतु में उपयुक्त स्थानों पर स्थापित करने की अपील की।