Explore

Search

August 31, 2026 2:27 pm

Our Social Media:

मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गाताडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गाताडीह। मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गाताडीह में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधन द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर गाताडीह की विभिन्न गलियों का भ्रमण किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने भारत माता, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और मां सरस्वती की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। वहीं स्कूल मैदान में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत के मानचित्र का सुंदर स्वरूप तैयार किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा और उपस्थित लोगों ने इसकी खूब सराहना की।

कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर श्री देवनारायण कर्ष, प्राचार्य श्री भगवान प्रसाद साहू, प्रधान पाठक श्रीमती उत्कलिनी साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों के साथ-साथ पालकों एवं गणमान्य नागरिकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों, पालकों, गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।