Explore

Search

October 30, 2026 11:57 am

Our Social Media:

चक्रवाती तूफान ‘मोनथा’ के प्रभाव की आशंका, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अनब’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावित खराब मौसम, अत्यधिक वर्षा और विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस आदेश के तहत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश में कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ की स्वीकृति का भी उल्लेख किया गया है।

प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।

स्रोत: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जारी आदेश, दिनांक 29 अक्टूबर 2026।