Explore

Search

October 30, 2026 1:31 pm

Our Social Media:

सरिया भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

सरिया। सरिया भाजपा मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरिनाथ खुंटे, प्रदेश महामंत्री, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, जनसंपर्क अभियान तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी मोहन पटेल, किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक कैलाश पंडा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी सहित मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएल-3 तथा सचिव बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया गया।