Explore

Search

August 31, 2026 2:25 pm

Our Social Media:

झारखंड से लक्ष्मण लहरें  स्टेट  हेड

डीएवी कथारा बना सीसीएल विद्या सारथी का परीक्षा केंद्र।

कथारा।सीसीएल की सी.एस.आर. योजना के अंतर्गत संचालित ‘सीसीएल विद्या सारथी’ दो वर्षीय निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा को प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा का आयोजन रविवार, 2 अगस्त को विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत सीसीएल कमांड क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा-2028 की उच्चस्तरीय तैयारी कराई जाएगी। विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी इंजीनियरों, अनुभवी चिकित्सकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं—परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।


केवल ब्लू अथवा ब्लैक बॉल पेन का ही प्रयोग करें।
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्देश आवेदन पत्र का प्रिंटआउट साथ लाएँ।


दसवीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी साथ लाएं।
आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाएँ।सामान्य निर्देश अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने तक सुरक्षित रखें।केवल परीक्षा में सम्मिलित होना प्रवेश की गारंटी नहीं है। अंतिम चयन पूर्णतः योग्यता के आधार पर किया जाएगा।


इस प्रतिष्ठित परीक्षा का केंद्र बनाए जाने पर विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण है। झारखंड जोन–आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह- विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि ‘सीसीएल विद्या सारथी’ जैसी पहल दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए वरदान सिद्ध होगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी का अवसर मिलेगा तथा उनके सपनों को नई उड़ान मिलेगी।


परीक्षा के सफल संचालन हेतु विद्यालय के वरीय शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, असित कुमार गोस्वामी, राकेश रंजन,नीरज सिन्हा , अदीब अहमद, विकास सिंह,शैबाल मुखर्जी, सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।