Explore

Search

August 31, 2026 2:24 pm

Our Social Media:

25 KVA के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, टकाहा मुस्लिम टोला के ग्रामीणों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत

पेटरवार। गोमिया विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती बबीता देवी ने पेटरवार प्रखंड अंतर्गत टकाहा (मुस्लिम टोला) में 25 KVA क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर के शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक बबीता देवी का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए उनका आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से विद्युत आपूर्ति को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा हर ग्रामीण का अधिकार है। नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने से टकाहा मुस्लिम टोला सहित आसपास के ग्रामीणों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी और लो-वोल्टेज एवं बिजली से जुड़ी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी पूर्व विधायक को अवगत कराया। बबीता देवी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल की जाएगी।

नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन से ग्रामीणों में उत्साह है और लोगों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक सुचारु होगी।