Explore

Search

August 31, 2026 2:24 pm

Our Social Media:

कथारा बस्ती से देवघर के लिए रवाना हुआ बोल बम श्रद्धालुओं का जत्था, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

कथारा, 09 अगस्त 2026। सावन के पावन अवसर पर रविवार को कथारा बस्ती से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। देवघर प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का स्मरण कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद उत्साह और भक्ति के माहौल में बोल बम यात्रा शुरू हुई।

यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सावन के महीने में बाबा धाम जाने को लेकर श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग देखते ही बन रही थी।

देवघर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में गोमिया विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव सहित नितेश यादव, हुड को पेंट करने वाले, सीबू यादव, शुभम यादव, कुमार के पिता, बिट्टू यादव, साहिल यादव, देवनारायण यादव, राजेंद्र तिवारी, महेंद्र यादव, नितेश साहब, सुंदर यादव, अजय यादव, सुगन यादव, टकलू यादव, मुकेश यादव, गोपी यादव, अमित यादव, पत्रु यादव, सुजल यादव, रामलाल तुरी, राजू ठाकुर और पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचकर वे क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली, समृद्धि और सभी लोगों के मंगल की कामना करेंगे। बोल बम यात्रा के रवाना होने के दौरान कथारा बस्ती में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

बोल बम के जयकारों के साथ श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हुए।