Explore

Search

August 31, 2026 12:41 pm

Our Social Media:

सावन राखी संगम कार्यक्रम में दिखी महिलाओं की एकजुटता, जरूरतमंद महिलाओं को बांटे उपयोगी सामग्री व उपहार

कथारा। अर्पिता महिला मंडल के तत्वावधान में कथारा, बी.एंड.के., रजरप्पा एवं ढोरी क्षेत्र की महिला समितियों के संयुक्त सहयोग से “सावन राखी संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान आपसी स्नेह, भाईचारे, महिला एकजुटता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति सिंह रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती इंदु मिश्रा, श्रीमती रूपा रानी, श्रीमती रीता तिवारी, श्रीमती नीरू हांजूर, हिना राठौड़, प्रीति झा, अर्पणा सिंह एवं शालिनी सिंह उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दायित्व के तहत जरूरतमंद महिलाओं के बीच उपयोगी सामग्री एवं उपहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की तस्वीरों में अतिथियों एवं महिला समिति की सदस्यों द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को सामग्री व उपहार प्रदान करते हुए तथा सामूहिक रूप से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए देखा गया।

आयोजकों ने बताया कि “सावन राखी संगम” का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना, आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत करना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपस्थित महिलाओं में खासा उत्साह रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।