Explore

Search

August 31, 2026 12:45 pm

Our Social Media:

ब्रेकिंग न्यूज़ | सारंगढ़-बिलाईगढ़

बानीखार में चाकू लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद कर भेजा गया जेल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | जिला संवाददाता लक्ष्मण लहरे

थाना सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम बानीखार में चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी आरीफ खान उर्फ राजा (23 वर्ष), निवासी राजादेवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया है।

मामले के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को ग्राम बानीखार निवासी शरीफ खान पिता बसारत खान (45 वर्ष) ने थाना सलिहा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि राजादेवरी निवासी आरीफ खान उर्फ राजा उसकी भांजी से जबरदस्ती शादी करने की बात कहते हुए हाथ में लंबा-चौड़ा चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी दे रहा था तथा गाली-गलौज कर रहा था।

शिकायत पर थाना सलिहा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी बिलाईगढ़ विजय कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 05 अगस्त 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया। मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप

चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने के मामले में सलिहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हथियार लेकर दहशत फैलाने अथवा लोगों को धमकाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

सम्पूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक पुरेन्द्र मल्होत्रा, सउनि प्रकाश रजक, प्र.आर. 109 नरेन्द्र साव, प्र.आर. 38 देवप्रसाद सिदार, प्र.आर. 18 निशांत दुबे, आर. 68 राजेश नारंग, आर. 283 आनंद पुरेना, आर. 347 चंद्रप्रकाश भारद्वाज सहित थाना सलिहा के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।