Explore

Search

August 31, 2026 1:32 pm

Our Social Media:

पुटकापुरी पंचायत में सरकारी राशि पर बड़ा सवाल! ₹41,418, ₹42,031, ₹42,244 और ₹43,306 के बिलों ने बढ़ाई जांच की मांग, एक ही बिल प्रारूप के बार-बार उपयोग कर सरपंच रमाकांत पटेल सचिव आशीष नायक पर आरोप

रायगढ़/पुसौर। रायगढ़ जिले के पुसौर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटकापुरी में सरकारी राशि के खर्च को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों में ₹41,418, ₹42,031, ₹42,244 और ₹43,306 की राशि वाले बिल सामने आए हैं, जिनको लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई है।


ग्रामीणों का आरोप है कि इन बिलों में सामान का विवरण, बिल का प्रारूप और प्रविष्टियों में काफी समानता दिखाई देती है। इसी आधार पर यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या एक ही प्रकार के बिल या बिल प्रारूप का बार-बार उपयोग कर सरकारी भुगतान किया गया? यदि ऐसा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।


स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन, जनपद पंचायत पुसौर और संबंधित जांच एजेंसियां पूरे मामले की तकनीकी और वित्तीय जांच कराएं। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़ा सामने आता है, तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।