पेटरवार। पूर्व विधायक श्रीमती बबीता देवी जी ने पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने शहीद निर्मल महतो जी के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड की अस्मिता, अधिकारों और अलग राज्य के आंदोलन में अमर शहीद निर्मल महतो जी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

“शहीद निर्मल महतो जी का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और विकसित झारखंड का निर्माण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
🌺 शत-शत नमन | जय झारखंड 🌺
विशेष संदेश:
“शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाती, वीरों का बलिदान सदैव इतिहास में अमर रहता है।”