Explore

Search

August 31, 2026 2:23 pm

Our Social Media:

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सारंगढ़ के तेजस कोचिंग, आईटीआई और कालेजों में किया गया जनसंपर्क विभाग की पत्रिकाओं का वितरण

सारंगढ़ के तेजस कोचिंग, आईटीआई और कालेजों में किया गया जनसंपर्क विभाग की पत्रिकाओं का वितरण


सारंगढ़ बिलाईगढ़, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित राज्य शासन की जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं समुचित प्रचार- प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ के युवाओं, महिलाओं और सभी नागरिकों के लिए जनसंपर्क विभाग के द्वारा विभिन्न पत्र पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जा रहा है।

जनसंपर्क संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित व जिला जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ को उपलब्ध कराये गए इन पुस्तकों को सारंगढ़ के कोचिंग, आईटीआई और कॉलेजों में वितरण किया गया।

 
 सारंगढ़ में जिला प्रशासन के डीएमएफ मद से संचालित तेजस कोचिंग, शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोत्तर कॉलेज, शासकीय आईटीआई, कन्या कॉलेज, श्रीराम आदर्श कॉलेज और सीपीएम कॉलेज में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’, सुशासन के नवीन आयाम, तब और अब, विकसित भारत के बढ़ते कदम, बिल्डिग टूमारों छ.ग. टूडे, अटल निर्माण वर्ष 2 साल (रिपोर्ट कार्ड), पाम्पलेट आदि का वितरण जनसंपर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी देवराम यादव के द्वारा कराया गया।