Explore

Search

October 30, 2026 1:18 pm

Our Social Media:

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से सारंगढ़ के युवा भाजपा नेता हरिनाथ खुटे की मुलाकात, स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर/सारंगढ़। प्रदेश की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से सारंगढ़ क्षेत्र के युवा भाजपा नेता एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुटे ने मुलाकात की। इस दौरान सारंगढ़ क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों एवं विभिन्न स्थानीय विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बताया जा रहा है कि विगत दिनों खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का सारंगढ़ दौरा हुआ था। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें रखी गई थीं। इन्हीं विषयों के निराकरण और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर आगे की चर्चा के उद्देश्य से हरिनाथ खुटे की यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुलाकात के दौरान सारंगढ़ क्षेत्र के विकास, स्थानीय जनसमस्याओं तथा पूर्व में सामने आए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा नेता हरिनाथ खुटे ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

राजनीतिक गलियारों में भी इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर सारंगढ़ के स्थानीय मुद्दों और हाल के दिनों में चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच हरिनाथ खुटे की खाद्य मंत्री से हुई सीधी मुलाकात को उनकी सक्रियता और राजनीतिक समझ के रूप में देखा जा रहा है।

क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय युवा नेता हरिनाथ खुटे लगातार स्थानीय मुद्दों को उठाते रहे हैं। ऐसे में राजधानी रायपुर में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री से उनकी मुलाकात को सारंगढ़ क्षेत्र की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।