Explore

Search

August 31, 2026 1:32 pm

Our Social Media:

विशेष रिपोर्ट: ग्राम पंचायत दहीदा में विकास कार्यों के नाम पर ‘कागजी खेल’, बिना काम कराए लाखों के फर्जी बिल-वाउचर जारी करने का आरोप

दहीदा (क्षेत्रीय ब्यूरो): ब्रजकिशोर जांगड़े
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि विकास योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला ग्राम पंचायत दहीदा  से सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

बिना कार्य किए ही डकार लिए लाखों रुपये

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत डहीदा में धरातल पर कोई काम नहीं किया गया है, लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्ड में काम को पूरा दिखाकर लाखों रुपये के फर्जी बिल और वाउचर लगा दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि पंचायत में निर्माण कार्य, साफ-सफाई या अन्य विकास कार्यों के नाम पर राशि तो निकाल ली गई, लेकिन जब मौके पर जाकर देखा जाता है, तो वहां काम का नामोनिशान तक नहीं मिलता।

सरपंच और सचिव की जुगलबंदी पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि इस पूरे खेल में ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव की मिलीभगत है। दोनों मिलकर विकास कार्यों के बजट को अपनी जेबों में भर रहे हैं। जनता का कहना है कि जब भी इस संबंध में कोई सवाल पूछा जाता है या जानकारी मांगी जाती है, तो टालमटोल कर दिया जाता है।

अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन इस मुद्दे में ग्रामीणों को  न्याय दिला पाता है की नही।