Explore

Search

August 31, 2026 2:24 pm

Our Social Media:

भेड़वन में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य एवं अनोखी पूजा, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पूरा गांव

भेड़वन (सारंगढ़-बिलाईगढ़)। ग्राम भेड़वन में भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा एवं धार्मिक शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
पूजा के बाद निकाली गई शोभायात्रा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुन, कीर्तन और भजन के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। रंग-बिरंगे छत्र के साथ भगवान की भव्य यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन वर्षों से परंपरागत रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की।
इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का यह अनोखा आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।