Explore

Search

November 1, 2026 10:35 pm

Our Social Media:

पांच दिवसीय गुरु घासीदास बाबा पंथी सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन, ब्रह्मनपुरी में जुटेंगे श्रद्धालु एवं कलाकार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के आदर्श ग्राम पंचायत ब्रह्मनपुरी (सरसीवां) में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं उनके विचारों को समर्पित पांच दिवसीय गुरु घासीदास बाबा पंथी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के माध्यम से सतनाम पंथ की महान परंपरा, सामाजिक समरसता, भाईचारा और बाबा गुरु घासीदास जी के अमर संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन में पंथी नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

आयोजन में ग्राम के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पंथी कलाकारों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों का उद्देश्य नई पीढ़ी को बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों और सतनाम संस्कृति से जोड़ना है।

इस कार्यक्रम के आयोजक एवं संरक्षक के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच तालसिंह रत्नाकर सहित पंच एवं ग्रामवासी ब्रह्मनपुरी-सरसीवां आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

सतनाम संदेश: मनखे-मनखे एक समान।

स्थान: आदर्श ग्राम पंचायत ब्रह्मनपुरी, सरसीवां, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)।