Explore

Search

August 31, 2026 2:25 pm

Our Social Media:

झारखंड से लक्ष्मण लहरें स्टेट हेड

कथारा ।कथारा ओपी की पहल: बच्चों के बीच फुटबॉल-वॉलीबॉल का वितरण, कानून और अनुशासन की भी दी जानकारी कथारा ओपी थाना ने आज बच्चों और युवाओं के बीच खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की।

थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में 26 जुलाई 2026 रविवार को K कथारा मोड़ , झिरकी और असनापानी क्षेत्रों के बच्चों के बीच फुटबॉल और वॉलीबॉल का वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और पुलिस व समाज के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना था।

थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने खुद बच्चों को खेल सामग्री देकर उनके साथ बातचीत की। इस दौरान बच्चों को कतिपय कानूनों से संबंधित जानकारी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध, नशा मुक्ति, यातायात नियम और बाल अपराध से कैसे बचा जा सकता है। साथ ही बच्चों को रोजमर्रा की जिंदगी में अनुशासित रहकर पढ़ाई करने के टिप्स भी दिए गए।


थाना प्रभारी ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक विकास के लिए जरूरी है बल्कि इससे टीम भावना और अनुशासन भी आता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे मोबाइल और नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेल पर ध्यान दें।इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और शिक्षक भी उपस्थित थे।

सभी ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में सकारात्मक बदलाव आएगा राजेश प्रजापति ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनसंपर्क अभियान जारी रहेंगे। इस अवसर पर कथारा ओ पी प्रभारी राजेश प्रजापति, गोमिया विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, श्रीमती देवी, संज्योति देवी गेंदिया देवी आदि महिला पुरुष उपस्थित थे