गोमियां:माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी स्थित नवीन पेट्रोल पंप ‘माधुरी फ्यूल’ का विधिवत फीता काटकर शुभ उद्घाटन किया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए व्यवसायों की शुरुआत क्षेत्र के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन एवं स्थानीय व्यापार को नई गति प्रदान करती है।
उन्होंने माधुरी फ्यूल के संचालक एवं समस्त टीम को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं व्यापारिक सफलता की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस मौके पर आप्त सचिव कपिल कुमार, गोमिया बीडीयो महादेव कुमार महतो, बेरमो सीओ संजीत सिंह, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, आइइएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल, कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पेट्रोल पंप संचालक सुनील सिंह,गोमिया विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, अमित पासवान, मुखिया विनोद विश्वकर्मा,पूर्व मुखिया विनोद पासवान, चंद्रदीप पासवान, एवं धनंजय सिंह, पूर्व पंसस ललन केवट, चंदना डे, मनोज सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, आशीष शर्मा, बंटी पाठक, रविंद्र यादव,सुधीर सिंह,मुन्ना सिंह, रणधीर सिंह,मो असलम, आदि उपस्थित थे
