Explore

Search

August 31, 2026 1:33 pm

Our Social Media:

झारखंड से लक्ष्मण लहरें स्टेट हेड

कथारा के युवक का फुसरो में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

फुसरो: फुसरो पुराना सब्जी मंडी रेलवे गेट स्थित साहनी मोहल्ला के समीप रेलवे ट्रैक के पास कथारा 4 नंबर निवासी संजय चौहान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही बेरमो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उनके पास से एक डायरी मिली है उसमे इनका पता और मोबाईल नंबर लिखा हुआ है।
6205179575/ 9939562454
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह वह अपने घर से नए कपड़े पहन कर कही जाने के लिए निकले थे।